The Delhi Co-operative Urban T & C Society Ltd.

Best Society Award-2025
(12-Feb-2026)


Message from the Secretary

Message

प्रिय सहकार बन्धुओं,


आज हमारी सहकारी समिति के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है कि हमें दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति के रूप में चयनित कर भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केवल एक शील्ड या पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारी वर्षों की मेहनत, पारदर्शिता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की स्वीकृति है।

मैं, समिति की ओर से, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने स्वयं अपने करकमलों से हमें यह सम्मान प्रदान किया। दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति का सम्मान प्राप्त होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है और भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प भी।

मैं समिति की प्रबंधकारिणी, सदस्यों एवं कर्मचारियों का विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग, निष्ठा और टीम भावना के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। साथ ही, हम उन सभी हितधारकों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन और समर्थन किया।

हम विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी हमारी समिति ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करती रहेगी तथा सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करती रहेगी।

एक बार पुनः आप सभी का हृदय से धन्यवाद।




दीवान चंद गोयल
       सचिव


Message from the President

Message

साथियों नमस्कार,


यह पुरस्कार आप सभी के सहयोग, समिति की कार्यकारणी के उचित मार्गदर्शन एवं सभी कर्मचारीगण के अथक प्रयासों का फल है कि आपकी सोसाइटी दिल्ली में सभी प्रकार के वर्गों को सदस्य बनाकर उनकी आय / वेतन के अनुसार बहुत कम ब्याज पर ऋण प्राप्त करने में सहायता प्रदान करती है।

समिति के सभी प्रकार के कार्यों की जाँच परख करके ही दिल्ली की सरकार ने आपकी समिति को वर्ष २०२५ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति के लिए चयन किया तथा दिल्ली की अति लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने एक भव्य समारोह में अपने कर कमलों से यह पुरस्कार दिनांक १२/०२/२०२६ को प्रदान किया।

इसके लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई।




राम अवतार गुप्ता
       प्रधान